Breaking NewsWEST BENGAL

बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर TMC समर्थकों का ह’मला, गाड़ियों को भी तो’ड़ा

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के कार्यकर्ताओं में तकरार बढ़ती जा रही है. खबर है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जब डायमंड हार्बर जा रहे तभी टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला कर दिया. जिस समय से हमला किया गया उस वक्त नड्डा के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे. सूत्रों से खबर लगी है कि गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से ह’मले के संबंध में रिपोर्ट तलब की है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प की खबर आ रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आ’रोप लगाया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर जा रहे थे, उसी वक्त रास्ते में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी अध्यक्ष के काफिले को रोकने की कोशिश की और पत्थरबाजी भी की. सुरक्षा एजेंसियों ने किसी तरह जेपी नड्डा के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

इससे हमले से कुछ घंटे पहले ही बीजेपी नगर अध्यक्ष सुरजीत हल्दर पर भी टीएमसी कार्यकर्ताबों की ओर से हमला किए जाने की खबर आई थी.बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जब जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता झंडा-पोस्टर लगा रहे थे, तभी टीएमसी के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया.

सिलीगुड़ी हिंसा में बीजेपी नेताओं के खि’लाफ दर्ज हुई FIR
बंगाल के सिलीगुड़ी में भाजपा की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिं’सा के मामले में बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और दिलीप घोष सहित कई नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस ने इन सभी नेताओं के खिलाफ ‘उत्तरकन्या अभियान’ के दौरान हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.