Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife StyleViral Video

#BiggBoss_13: स्वीमिंग पूल में रोमांस करते दिखें सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मी देसाई, देखें…

बिग बॉस 13’ की पिछला हफ्ता जितना चीख पुकारी वाला निकला इस हफ्ते की शुरुआत उतने ही रोमांस के साथ होने वाली है। और रोमांस भी दो ऐसे सदस्यों के बीच होगा जो एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं। अपकमिंग एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई रोमांटिग मूड में नजर आएंगे। सिद्धार्थ और रश्मि के बीच शो की शुुरुआत से ही तनातनी दिखी है। दोनों के काफी झगड़े हुए हैं जिनसे घरवाले भी परेशा हो गए थे। लेकिन अब दोनों के बीच रोमांस होता दिखेगा और दोनों को रोमांस करते देख घरवालों की आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।कलर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर दोनों के रोमांस का एक वीडियो में ट्वीट किया है जिसमें दोनों पूल में रोमांस करते दिख रहे हैं।

दरअसल, इस शो में आने से पहले सिद्धार्थ और रश्मि एक टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में काम कर चुके हैं। उस सीरियल में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। उस सीरियल में ऑनस्क्रीन दोनों की कैमिस्ट्री काफी अच्छी थी। बिग बॉस के घर में आज दोनों की उसी कैमिस्ट्री को दोहराया जाएगा। अपकिंग एपिसोड में दिखया जाएगा कि सभी घरवाले लिविंग एरिया में इकट्ठे होते हैं उसके बाद उनके साने टीवी पर सिद्धार्थ और रश्मि के सीरियल की एक क्लिप चलती हैं। ये देखकर घरवाले काफी खुश हो जाते हैं। इस पर सना कहती हैं कि तुम दोनों साथ में कितने अच्छे लगते हो तुम साथ में क्यों नहीं रहते। इसके बाद सिद्धार्थ और रश्मि बेडरूम से लेकर स्वीमिंग पूल तक रोमांस करते दिखेंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.