पटना. किसान आंदोलन को लेकर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जो अपनी बातों के विरोध के लिए दिए गए लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर ही सवाल खड़े करते हैं. दरअसल कई ऐसे वाकये हुए जिसमें प्रदर्शनकारियों की संवेदनहीनता नजर आई. खास तौर पर नया संसार बसाने का ख्वाब देख रहे दूल्हे-दुल्हनों को भारत बंद की बुरी यादें ताउम्र याद रहेंगी. आइये कुछ ऐसी ही तस्वीरों पर नजर डालते हैं जिसमें भारत बंद के दौरान दूल्हे-दुल्हनों को फजीहत झेलनी पड़ी.

समस्तीपुर. भारत बंद के दौरान एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली जहां बंद के कारण आज जिस लड़की की शादी है वह अपनी विध व्यवहार के लिए मंदिर और ब्रह्म स्थान में गए। जिसके बाद उन्हें पैदल अपने घर के लिए जाना पड़ा परिजनों ने बताया कि बैंड बाजे और गाड़ी की व्यवस्था थी लेकिन बंद के कारण उन्हें पैदल ही जाना पड़ रहा है.और पढ़ें

मुजफ्फरपुर से भारत बंद दौरान बंद समर्थकों की गुंडागर्दी और हुड़दंग की तस्वीरें सामने आई हैं. शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मारीपुर में बंद समर्थकों ने ना सिर्फ शादी करने जा रहे दूल्हे के साथ बदतमीजी की बल्कि राहगीरों के साथ मारपीट भी की. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस उन्हें समझाने बुझाने में जुटी रही लेकिन समर्थक के नाम पर हुड़दंग लड़के अपने जुनून में मारपीट करने पर अमादा रहे.और पढ़ें

वैशाली के भगवानपुर में भारत बंद समर्थकों द्वारा एनएच-22 जाम किए जाने के कारण शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी भी जाम में फंसी नजर आई. हाजीपुर में शादी संपन्न होने के बाद मुजफ्फरपुर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन का वाहन भी जाम में फंस गया, जिसके चलते दूल्हा-दुल्हन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. इस दौरान बंद समर्थकों ने सड़क पर आगजनी की है और कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके चलते हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप्प है और इस बीच दूल्हा दुल्हन की गाड़ी भी फंसी नजर आ रही है

ऐसा नहीं है कि सिर्फ बुरी तस्वीरें ही सामने आईं. भारत बंद के समर्थन के तहत गया की सड़कों पर राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी अपना विरोध जताया. इस विरोध के बीच बोधगया के राजद विधायक कुमार सर्वजीत कुछ अलग ही अंदाज में दिखे. उन्होंने सड़क पर चलते हुए लोगों को गुलाब का फूल और धान की बाली देकर बंद का समर्थन करने की अपील की. इस संबंध में कुमार सर्वजीत ने कहा विपक्षी दल राजद को लाठी की पार्टी कहकर बदनाम करते हैं पर वो और उनके सहयोगी बंद में भी गुलाब का फूल देकर लोगों का स्वागत कर रहें है




Comment here