BIHARBreaking NewsNationalSTATE

किसानों का 8 दिसंबर को ‘भारत बंद’, RJD ने किया समर्थन

PATNA : केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ लगातार किसानों का प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है. केंद्र सरकार और किसानों के बीच शनिवार को हुई पांचवें दौर की बातचीत भी फेल हो गई, जिसके बाद किसानों ने 8 दिसंबर को भरत बंद करने का ऐलान किया है.

अब किसानों के भारत बंद को राजद ने अपना समर्थन दिया है. राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने  ने कहा कि राजद ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है.  चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से विमर्श कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने पार्टी के सभी इकाईयों को इस बन्द में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया  है ।.

राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद की स्पष्ट मान्यता है कि भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है और गांव का मतलब किसान होता है. इसलिए किसानों का यह आन्दोलन परोक्ष रूप से गांव बचाने के साथ ही देश की आत्मा बचाने का आन्दोलन है और राजद इस आन्दोलन के साथ खड़ी है.

बता दें कि 11 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि सरकार इस सरकार नए कृषि कानून को वापस लें. किसानों ने इसे काला कानून करार दिया है. किसान चाहते हैं कि सरकार उन्हें MSP को लेकर ठोस भरोसा दें.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.