मुंबईः बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों छाई रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को लेकर ट्विटर पर टिप्पणी की थी. जिसके बाद से वह ट्रोल्स के निशाने पर हैं. कई सेलिब्रिटीज के साथ ही उन्हें आम जन का भी गुस्सा झेलना पड़ रहा है. कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) में पहले ही जुबानी जंग चल रही हैं. वहीं मीका सिंह (Mika Singh) से लेकर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई है.
अब कंगना ने इस पर जवाब देते हुए खुद को हॉटेस्ट टारगेट बताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘आप क्या कह रहे हैं. फिलहाल तो मैं हॉटेस्ट टार्गेट हूं. मुझे टार्गेट करिए और मीडिया के फेवरेट बन जाईये. मूवी माफिया आपको बड़े-बड़े रोल ऑफर करेंगे, आपको फिल्म देंगे, फिल्मफेयर अवॉर्ड देंगे. शिवसेना की टिकट और भी बहुत कुछ. अगर मैं डॉन होती तो आपको पता है, 72 मुल्कों की पुलिस मेरे पीछे होती.’
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने कंगना पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा- ‘ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली… अ खाली हर बात पे जुबान खूली… किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा.’ खेसारी के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने खेसारी को ही खरी-खोटी सुना दी.
Gems of Bollywood नाम के यूजर ने कहा- ‘क्यों देश के सभी ## लोग कंगना रनौत के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और अचानक इनमें देश के किसानों के लिए प्यार कैसे उमड़ पड़ा.’ यूजर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस ने यह ट्वीट किया था.






Leave a Reply