मुजफ्फरपुर: जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने आज बंदरा प्रखंड के रामपुरदयाल पंचायत में नल – जल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने नलजल योजना की गड़बड़ी को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी त्रुटियों को ठीक कराने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने वार्ड नं 08 और 09 में स्वयं योजना की जांच की। उनके निर्देश पर जिला आपूर्पति पदाधिकारी महमूद आलम ने वार्ड नं 01,02,03,04,05,08,09 मे योजना की जाँच किया।
कई जगहों पर स्पष्ट रूप से गड़बड़ी पाई गई जिसे एक सप्ताह में ठीक न होने पर कारवाई की चेतावनी दी गई है। बंदरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अलख निरंजन ने जांच की बाबत पूछे जाने पर बिफोरप्रिंट को बताया कि नल – जल योजना की जांच की गई है।कुछ गडबडियां मिलीं हैःः जाऔच रिपोर्ट मिलने के बाद ही विशेष रूप से कुछ भताया जा सकता है।
रामपुर दयाल पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार ने बताया कि उन्होने- जल योजना समेत.पंचायत की विभिन्न योजनाओं मे व्याप्त भ्रष्टाचार की बाबत लगातार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का काम किया है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वे गांव से पैदल उन्होने पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की कोशिश की थी लेकिन अपनी इस कोशिश मे वे सफल नहीं हुए थे। उन्होने उम्मीद जताया है कि जिलाधिकारी की जाऔच के बाद नल जल योजना की गडबडियों को शीघ्र दूर करा दिया जाएगा।





Leave a Reply