ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगा है। ठंड के बढ़ते प्रभाव का असर शनिवार को ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला, जहां सुबह में कुहरा छाया रहा। सुबह 8 बजे तक यहां 50 मीटर ही विजिबिलिटी रही। उसके बाद कोहरे के बीच कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड का असर काफी बढ़ेगा। वहीं दिसंबर माह के अंत तक कोहरा और घना होगा। वहीं उस समय तक शहरी इलाकों में भी कोहरा का असर व्यापक स्तर पर दिखने लगेगा।
बताया जाता है कि कोहरे के प्रभाव से रात के दो बजे के बाद से सुबह 7-8 बजे तक एनएच व फोरलेन की सड़कों पर घना कोहरा मिल रहा है। इससे बड़ी-छोटी गाड़ियों के परिचालन में भी समस्या आ रही है। ट्रैफिक नहीं होने के बावजूद गाड़ियों की स्पीड 5-10 किलोमीटर रह रही है। वहीं ज्यादा घना कोहरे के कारण दुर्घटना होने की भी आशंका जताई जा रही है। इसलिए फॉग लाइट, लाइटिंग टेप व इंडिकेटर आदि के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे कुहासा के समय में आमतौर पर बढ़ने वाली दुर्घटना की दर पर रोक लगाई जा सके।
एक सप्ताह में 3.1 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम पारा
एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। जहां 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस था। जो शनिवार को 11.7 डिग्री रह गया। इससे ठंड का असर रात में ज्यादा बढ़ गया है। वहीं अधिकतम तापमान 29 नवंबर को 27.7 था जो 3.2 डिग्री घटकर 24.5 रह गया।
एक सप्ताह में न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 डिग्री से ज्यादा गिरा है। इस कारण रात को ठंड का एहसास बढ़ेगा। –डॉ. गुलाब सिंह, तकनीकी पदाधिकारी, मौसम विभाग, आरएएनयू, पूसा।





Leave a Reply