Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

ड्रग्स मामला: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को स्पेशल NDPS कोर्ट से मिली जमानत

ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत दे दी है। 7 नवंबर को शौविक ने मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत में यह अर्जी दाखिल की थी। इससे लगभग एक महीने पहले बंबई उच्च न्यायालय ने शौविक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में गि’रफ्तार किया था।

क्या था मामला:

रिया के भाई शौविक को ड्रग्स मामले में चार सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद विशेष अदालत और बंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने पाया था कि वह ड्रग डीलरों के संपर्क में थे और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की आपूर्ति करने के लिए उन्होंने ड्रग्स खरीदे थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.