Breaking NewsBUSINESSNational

#BREAKING; सोने-चांदी के दामों में आई भारी गि’रावट, जानें आज का रेट…

वैवाहिक मौसम के बावजूद वैश्विक स्तर पर हो रहे उठापटक और डॉलर की तुलना में रुपये में रही मजबूती के कारण दिल्ली सरार्फा बाजार में शनिवार को सोना 145 रुपये टू’टकर 39,340 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया और चाँदी 285 रुपये गिरकर 45,900 रुपये प्रति किलाग्राम बोली गयी।
अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में नरमी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर शुक्रवार रात कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर करीब 3 डॉलर उतरकर 1,462.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 4.०० डॉलर उतरकर 1,466.1० डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.13 डॉलर लुढ़कर 16.96 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 145 रुपये फिसलकर 39,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 39,170 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। वहीं, आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।

चाँदी हाजिर 385 रुपये उतरकर 45,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चाँदी वायदा 269 रुपये उतरकर 44,480 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपये और 920 रुपये प्रति इकाई पर टिके रहे।

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 39,340 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….39,170 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..45,900 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..44,480 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई ……… 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई…….. 920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम………… 30,300 रुपये

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.