Breaking NewsWEST BENGAL

पश्चिम बंगाल चुनाव में 35 सीटों पर लड़ेगी JAP, TMC से हो सकता है गठबंधन!

दिल्ली/पटना: बिहार के बाद अब राजनीतिक दलों ने पश्चिम बंगाल की तैयारी कर ली है. जनअधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) ने भी ऐलान किया है कि वह इस बार पश्चिम बंगाल की रणभेरी में चुनावी मैदान में उतरेगी. जन अधिकार पार्टी (JAP) ने कहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव में उनका दल 35 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा.

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा है कि जाप पश्चिम बंगाल में 35 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. जाप प्रमुख ने कहा कि वह जल्द ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा और गठबंधन की रूपरेखा को लेकर पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि टीएमसी समेत कई पार्टियों के लगातार संपर्क में वो हैं. 

वहीं, लालू यादव के फोन कांड मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी लालू प्रसाद पर पहले भी आ’रोप लगाती रही है. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी इन दिनों हाशिए पर जा चुकें है और हाशिए पर जा चुके सुशील मोदी सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के कामों को अंजाम दे रहे हैं. पप्पू यादव ने लालू का बचाव करते हुए कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए. सेहत को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि उन्हें जमानत भी जरूर मिलेगी.

क्या है फोन कांड
दरअसल, लालू  को लेकर एक ऑडियो टेप वायरल हुआ है, जिसमें कहा जा रहा है कि आरजेडी चीफ बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोनकर कर के उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने से मना करते हैं. साथ ही बीजेपी विधायक को सरकार गिराकर मंत्री बनाने का प्रलोभन देते हैं. 

इस ऑडियो टेप को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी अपने ट्वीट पर शेयर किया. साथ ही, उस नंबर को भी सार्वजनिक किया, जिस नंबर से फोन आया था. वहीं, बीजेपी ने जेल मैन्यु्अल के उल्लंघन को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की है. साथ ही बीजेपी विधायक ललन पासवान ने पटना के विजिलेंस थाने में लालू यादव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया है.

हालांकि, अभी तक ऑडियो की सत्यता की जांच नहीं हुई है. वहीं, लालू यादव को रिम्स निदेशक के आवास से वापस रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया है. जेल सुपरिटेंडेंट की निगरानी में उन्हें शिफ्ट किया गया. साथ ही लालू यादव  के शिफ्ट किए जाने के बाद रिम्स के पेइंग वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. लालू यादव को रिम्स निदेशक के बंगले से कार्डियक एंबुलेंस से पेइंग वार्ड लाया गया है.

इधर, कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव के वक्त कोरोना का खत्म हो जाना और चुनाव के खत्म होने के बाद कोरोना वायरस का आ जाना यह कई सवाल उठाता है. पप्पू यादव ने कहा कि लोगों को परहेज में रहना चाहिए. लेकिन क्या कोरोना वायरस बंगाल चुनाव में भी रहेगा जहां रैलियों के दौरान और सभाओं के दौरान हजारों की भीड़ इकट्ठा की जा रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.