BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

डिप्टी CM रेणु देवी के भाई से लाखों की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

बिहार की नयी डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई से ठगी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम के भाई के साथ 63 लाख की ठगी की गयी है. और इस मामले में अब एफआईआर भी दर्ज हो गयी है. कोर्ट के निर्देश के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इस बारे में बेतिया के नगर थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पावर हाउस चौक निवासी रवि कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. इस शिकायत में मझौलिया के डुमरी महनवा निवासी लक्ष्मण साह और मुफस्सिल थाना के मंशा टोला के रहने वाले शोहराब खान और मुस्ताक खान को आरोपी बनाया गया है.

यह है पूरा मामला :

एक जमीन की खरीद बिक्री में पैसे के लेनदेन से जुड़ा है. एफआईआर में रवि कुमार की तरफ से बताया गया है कि एक जमीन की बिक्री के मामले में उन्हें आरोपियों से 63 लाख रुपये लेना था. मगर पैसा मांगने पर नामजद अभियुक्तों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी भी दी. जिसके बाद अब पुलिस एफ आई आर के आधार पर छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.