BIHARBreaking NewsBUXARSTATE

#BUXAR; प्रभु श्रीराम जानकी विवाह बारात का पुष्पवर्षा से हुई भव्य स्वागत, देखें…

हर चौक-चौराहे पर भी’ड़। प्रभु श्रीराम-जानकी विवाह बारात का बेस’ब्री से इंतजार। मानो पूरा शहर प्रभु श्रीराम की बारात का स्वागत करने के लिए प’लकें बिछाए हुए है।शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे प्रभु श्रीराम की बारात यात्रा यूपी के रास्ते बक्सर शहर में आई। आगे-आगे दर्जनों युवा बाइक पर भगवा रंग का झंडा लिए चल रहे थे। जय श्रीराम-जय श्रीराम… से जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। शहर के सिंडिकेट नहर, मेन रोड, यमुना चौक, ठठेरी बाजार मोड़, पीपी रोड, रामरेखा घाट रोड, वीर कुंवर सिंह चौक समेत अन्य स्थानों पर बारात की भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी। घरों और दुकानों को दीपों से स’जाया गया था।

शहर में बारात का स्वागत पुष्प वर्षा से हुई। जमकर प’टाखा भी फो’ड़े गये। कहीं बारात के साथ आए लोगों को मिठाई खिलाई गई तो कहीं शर्बत पिलाई गई।बारात के साथ चल रहे साधु संतों ने बताया कि प्रभु श्रीराम जिस रास्ते से होकर अयोध्या से जनकपुर गए थे उन्हीं रास्तों से होकर यह बारात जनकपुर तक पहुंचेगी। बारात शहर के मुख्य मार्ग होते हुए बसांव मठिया पहुंचा और वहीं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी। शनिवार को सुबह में बारात जिले से जनकपुर के लिए रवाना हुई।

मौके पर कार्यक्रम के संयोजक शिवजी खेमका, बैकुंठनाथ शर्मा, डॉ. रमेशजी, दीपक अग्रवाल, अजय वर्मा, मदन दूबे, मीना साह, मुन्ना केशरी, ताराचंद्र शर्मा, मुकेश जायसवाल, संजय चौधरी, रामस्वरूप अग्रवाल, सुरेख संगम, हरिशंकर गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद, मुकेश खरवार, मुन्ना माली के अलावा विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता बारात प्रवेश करने के साथ रात्रि विश्राम स्थल तक पहुंचने के बीच स्वागत में लगे रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.