BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : छठ पर्व को लेकर दं’डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों ने संभाली कमान

छठ पर्व को लेकर शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के प्रत्येक इलाकों में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों ने कमान संभाल ली है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी कर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को कर्त्तव्यों को सही से निर्वाहन का निर्देश दिया है। डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि जिले के 101 जगहों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में 212 जगहों पर स्टैटिक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों ने कमान संभाल लिया है।

जिलाधिकारी खुद लेते रहेंगे घाटों का जायजा

 उन्होंने कहा कि चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है। छठ पर्व के दोनों समय के अर्घ्य के समय खुद जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह विभिन्न घाटों का जायजा लेते रहेंगे। उनके अलावा एसडीओ, डीएसपी के साथ सभी थानाध्यक्ष व बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारी अपने संबंधित इलाकों में विशेष रूप से सक्रिय होकर भ्रमणशील रहेंगे । जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल का खैरियत लिया जाएगा। इसके अलावा सभी घाटों पर सुरक्षा के मददेनजर काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेंगे।

24 घंटे कंट्रोल रूम करेगा काम

छठ पर्व को लेकर प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर इस प्रकार है। डीपीआरओ ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 0621-2212376 एवं 2212377 है। अग्निशमन सहायता के लिए 101, 0621-2247222, 9470465765, मोतीपुर के लिए 06223-233113 तथा 9955640679 है। स्वास्थ्य सेवाओं एवं एंबुलेंस के लिए 102 व 108 तथा 0621-2266050 से 58 है। आपात सहायता के लिए 0621-2212007 जारी किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.