महापर्व छठ को लेकर पूरा शहर भक्ति के रस में डूब चुका है. हर जाति, धर्म के लोग इस महापर्व में हिस्सा लेते नज़र आ रहे हैं. इसी कड़ी में शहीद खुदरीराम बोस केंद्रीय कारा से एक सुखद तस्वीर सामने आई है. जहां कार में बंद बंदियों ने भी छठ पर्व को लेकर अपनी रूचि दिखाई है और छठ पर्व का अनुष्ठान भी किया है.
कारा में बंदियों ने लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना का व्रत किया. हैरानी की बात यह है कि कुल 222 बंदियों ने इस बार छठ व्रत किया है. जिसमें मात्र 56 महिलाएं हैं और बाकी सभी पुरुष है.
छठ व्रत करने के लिए सभी बंदियों को जेल प्रशासन द्वारा पूजा सामग्री उपलब्ध कराया गया है. इस दौरान कोरोना के गाइडलाइन का भी पालन किया गया है. इस बात की जानकारी जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने दी है.




Leave a Reply