BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: गायघाट पुलिस को फ़िर मिली बड़ी सफलता, एक ट्रक से 494 कार्टन विदेशी श’राब ब’रामद, चालक गिर’फ्तार

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। थाना क्षेत्र के एनएच 57पर बाबा राजदेव धनवंतरी लाईट होटल के निकट एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी श’राब पुलिस ने छापेमा’री कर बरा’मद की है।साथ ही ट्रक भी ज़ब्त कर थाने ले आयी है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को ये सफलता मिली है। कुल 494 कार्टन विदेशी श’राब बरामद की गई है। बरामद शराब हरियाणा एक्साइज की इंपीरियल ब्लू ब्रांड की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में उत्पाद उ’लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की का’र्रवाई कर रही है।पुलिस ने चालक को भी गि’रफ्तार किया है। उसकी पहचान पंजाब जिले के पटियाला निवासी कृपाल सिंह के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए ट्रक की गाड़ी नं से डीटीओ कार्यालय से संपर्क कर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। उसके विरुद्ध भी नामजद प्राथमिकी द’र्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.