Breaking NewsGOASTATE

ब्रेकिंग : गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का नि’धन, प्रधानमंत्री ने जताया शो’क

गोवा की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार मृदुला सिन्हा का ‘नि’धन हो गया है। उनके नि’धन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शो’क जताया है।

वे शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। भाजपा की प्रभावी नेता थीं। उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर में हुआ था। मृदुला सिन्हा एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा लोक परंपराओं के बारे में भी लिखती रही हैं।

सिन्हा के नि’धन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

भारत सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाह ने ट्वीट के जरिए उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा ‘गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का नि’धन बहुत दुः’खद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.