BIHARBreaking NewsSTATE

‘मैं बहुत दु’खी हूं’ मृदुला सिन्हा के नि’धन पर बोले सीएम नीतीश, राज्यपाल फागू चौहान ने भी जताया शोक

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. राज्यपाल चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, जो बिहार की एक ख्यातिप्राप्त विदूषी और महिला नेता थी. उनके निधन से बिहार प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के राजनीतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है.

राज्यपाल ने कहा कि मृदुला सिन्हा एक गंभीर चिन्तक, लोक साहित्य एवं संस्कृति की मर्मज्ञ तथा लोकप्रिय महिला नेता थी, जिन्हे समाज के सभी वर्गों का सम्मान प्रपात था. श्रीमती सिन्हा की दिवंगत आत्मा को चिरशांति तथा उनके समस्त शोक संतप्त को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थाना की है.

वहीं अपने शोक संदेश में सीएम नीतीश ने कहा कि स्व0 मृदुला सिन्हा प्रख्यात लेखिका एवं कुशल प्रशासक रहीं. उन्होंने विभिन्न विषयों पर दर्जनों पुस्तकों की रचना की थी. वे जेपी आंदोलन में भी सक्रिय रूप से जुड़ी रही थीं. गोवा के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा.

Nitish Kumar के मंत्री Santosh Suman - Ram Surat Rai ने संभाल ली कुर्सी, क्या कहा, सुनिए

उनके निधन के समाचार से मुझे बेहद दुख पहुंचा है. उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थाना की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.