संवाददाता ।गायघाट
गायघाट ।लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा के बीच गायघाट में चना वितरण में बड़ी गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ विमल कुमार से की हैं। बताया जाता है कि सरकार के लाॅकडाउन में फ्री अनाज के साथ प्रति कार्ड एक किलों चना वितरण करने का निर्देश दिया था।ग्रामीणों ने बताया कि शिवदाहा में एक भी राशन कार्ड धारकों को राशन के साथ चना नहीं दिया गया है ।इस मामले में ग्रामीणों ने एसडीओ से भी बात की है। वहीं गोदाम मैनेजर रजनीश कुमार ने बताया कि सभी डीलरों को राशन के साथ चना दिया गया था। नही देने पर तो डीलरों की मनमानी हरकत है ।बीडीओ डां विमल कुमार ने बताया कि सूचनाएं मिलीं हैं। बड़ी गड़बड़ी करने का मामला है ।जांच की जा रही है। चना मिलना चाहिए।





Leave a Reply