दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट।प्रखंड के महमदपुरा सुरा निवासी सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक चन्द्रीप राय का 75 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले महीने से पटना के इन्द्ररा गांधी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। उनके निधन से सियासी गलियारों में शोक की लहर है।
मुखिया रंगीला कुमारी ने अपने पति के दादा के निधन पर दुख जताते हुए कहां है कि वह काफी ऊर्जावान सेवानिवृत्त शिक्षक थे और उन्होंने पिछले कुछ दशकों में देश की राजनीति के अहम उतार-चढ़ाव काफी करीब से देखे थे। वो अपने जीवन में दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनने से दुखी हूं। उनके परिवारजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने उनके नि’धन पर शो’क व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दु’ख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आ’त्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
वहीं नव निर्वाचित गायघाट विधायक निरंजन राय ने उन्हें अनुभवी और वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि उन्हें उनके नि’धन के समाचार से काफी दु:ख पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आ’त्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।




Comment here