BIHARBreaking NewsSTATE

अन्नकूट उत्सव के अवसर पर शिवदाहा रामजानकी मंदिर में लगाया 56 भोग, सुख- समृद्धि की कामना

अन्नकूट उत्सव के अवसर पर शिवदाहा रामजानकी मंदिर में लगाया 56 भोग, सुख- समृद्धि की कामना

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट।प्रखंड के शिवदाहा रामजानकी मंदिर मंदिर में रविवार को सादगी के साथ अन्नकूट उत्सव मनाया गया। इस माैके अवसर पर धनश्याम महाराज, लक्ष्मी नारायण देव, राधा कृष्णा देव, नीलकंठ महादेव, विघ्न विनायक देव, कष्टभंजन देव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती की गई तथा 56 भोग लगाया गया। 56 भोग में भगवान रामजानकी को विविध प्रकार के पकवान, मिठाइयां, फल व मेवे इत्यादि का अन्नकूट भोग परोसा गया। इसके बाद सैकड़ो लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि कोरोना के बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए इस बार सादगी के साथ अनकुट उत्सव मनाया गया। किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम नहीं किया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.