KANPUR : नीतीश समर्थक यात्री को चलती ट्रेन में लालू प्रसाद यादव की बुराई करना मंहगा पड़ गया. साथ में यात्रा कर रहे लालू समर्थकों ने नीतीश कुमार के समर्थक की जमकर पिटाई कर दी. मामला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद लालू यादव के दो समर्थकों को गि’रफ्तार किया गया है. ये वाकया उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ है.
मामला दो दिन पहले का है. दिल्ली से बिहार होते हुए हावडा जा रही सियालदह एक्सप्रेस में ये वाकया हुआ. ट्रेन के एसी कोच में नरेंद्र तोमर नाम का यात्री बैठा था. बिहार चुनाव की चर्चा हुई तो तोमर ने लालू यादव की शि’कायत करना शुरू कर दिया. नरेंद्र तोमर खुद को नीतीश कुमार का समर्थक बता रहा था.
लेकिन उसी कोच में बैठे शकील और अनवर नामक युवकों ने नरेंद्र तोमर का वि’रोध करना शुरू कर दिया. नरेंद्र तोमर ने लालू की शि’कायत करना जारी रखा तो बात बढ़ गयी. इसके बाद शकील और अनवर ने मिलकर नीतीश समर्थक को ज”मकर पी”ट दिया.
मा’रपी’ट होते देख कोच में बैठे दूसरे यात्रियों ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद जीआरपी वहां पहुंची. जीआरपी ने मा’रपी’ट करने वाले लालू समर्थक शकील और अनवर को गिर’फ्तार कर लिया. मार खाने वाले नीतीश समर्थक नरेंद्र तोमर के बयान पर दोनों के खि”लाफ मा”मला दर्ज किया गया.
कानपुर जीआरपी के प्रभारी मो. उस्मान ने बताया कि शकील और अनवर नाम के यात्रियों ने लालू यादव का विरो’ध करने पर यात्री से मा’रपी’ट की थी. दोनों को गि’रफ्तार किया गया है. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. जमानती धारा होने के कारण दोनों को मुचलका पर रिहा कर दिया गया. कानपुर रेलवे के अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि राजनीतिक विरोध को लेकर ल’ड़ाई हुई थी.




Leave a Reply