BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को किया सकुशल ब’रामद, ह’थियार के साथ अप’हरणकर्ता गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने अपहृत हुए बच्चे को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है. दरअसल जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरसंडी गांव में शत्रुघन राम के पुत्र कृष्ण मोहन को बीते 7 नवंबर को कुछ अज्ञात अप’राधियों ने अ’पहरण कर लिया था. वहीं 7 और 8 नवंबर को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लापता बालक के लिए 4 लाख की फि’रौती की मांग की गई थी और नहीं देने पर ह’त्या कर देने की धम’की दी गई.

वहीं परिजनों ने मोतीपुर थाना में मामले में शि’कायत दर्ज क’रवाई. जिसके बाद पुलिस टीम हरकत में आई और माम’ले की गं’भीरता को देखते हुए तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर मुजफ्फरपुर समेत पूर्वी चंपारण और शिवहर जिले में लगातार कई जगहों पर छापेमा’री शुरू की.
वहीं आज अहले सुबह बच्चे को शिवहर जिले के शामपुर भटहा से सही सलामत बरा’मद कर लिया. वहीं पुलिस ने मौके से दो अप”हरणकर्ता राहुल और रंजीत को हथि”यार के साथ धर दबोचा.


पूछताछ के क्रम में दोनों ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के सुशील सहनी और गोसाईपुर के बच्चन पंडित की मिलीभगत से उक्त बच्चे को श्यामपुर भटहा में मिलन देवी नामक महिला के घर छुपा कर रखा गया था. वहीं मामले में एसएसपी ने बताया कि राहुल कुमार और रंजीत राम अपहृत बच्चे के रिश्ते में चाचा लगते हैं और अप’ह्रत बच्चे के पिता ने हाल ही में एक नया ट्रैक्टर खरीदा है.

जिस कारण अपह’रणकर्ताओं को उसके पास रुपए होने का अनुमान लगा और फिरौती के रूप में रुपये वसूलने के लिए अ”पहरण की साजिश रची. वहीं अप”हरणकर्ताओं ने स्वीकार किया कि रकम वसूलने के बाद उनकी योजना बच्चे को मा’र कर फेंक देने की थी.

बता दें कि बिहार में अ”पराध का मामला बढ़ता जा रहा है. आए दिन लू’ट और ह’त्याएं की वारदा’त का मामला सामने आ रहा है. वहीं पुलिस भी लगातार इनके खि’लाफ नकेल कस रही है. साथ ही अप’राधियों के खि’लाफ लगातार छापेमा’री कर रही है.

Input: Livecities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.