BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, 11 विधानसभा सीटों पर 213 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

बिहार विधानसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है. कल यानी 10 तारीख को वोटों की गिनती की जाएगी. इसको लेकर सभी मतगणना केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है. मुजफ्फरपुर 11 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है.

शहर के बेला स्थित राजकीय महिला पोलिटेक्निक कॉलेज के परिसर में मुजफ्फरपुर, गायघाट, औराई, साहेबगंज,पारू, बरुराज,कांटी, बोचहा, सकरा, कुढ़नी और मीनापुर विधानसभा क्षेत्रों का मंगलवार को सुबह आठ बजे से भाग्य का फैसला होगा. वहीं मतगणना के दौरान सुरक्षा के तमाम व्यवस्था किए गए हैं. इसके अलावा मतगणना स्थल पर पूरे इलाके की बैरिकेडिंग की गई है.

वहीं इस बारे में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मतगणना के दिन पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है. धारा 144 लागू रहेगी. साथ ही मतगणना स्थल पर बिना पास के किसी का प्रवेश नहीं होगा. उन्होंने कहा इसको लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है और मतगणना स्थल के आसपास की भी राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं खुलेगा. साथ ही किसी प्रकार का कोई विजय जलूस नहीं निकलना है. इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों को जानकारी दी जा चुकी है. वहीं मतगणना की जैसे-जैसे नतीजे आते जाएंगे वैसे-वैसे ऑनलाइन जानकारी दी जाती रहेगी.

बता दें बिहार में तीनों चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है. कल नतीजे आने है. लेकिन इससे पहले बिहार चुनाव के बाद जो एग्जिट पोल सामने आए हैं, उसमें महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. तमाम ऐजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाता दिखा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.