BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

BREAKING : कटरा के तेहवारा में जमीन वि’वाद को ले गो’लीबारी, दो ज’ख्मी, चार खोखा और 7 जिंदा कारतूस ब’रामद

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर

कटरा। थाना क्षेत्र के तेहवारा गांव में सोमवार को जमीनी वि’वाद को लेकर हुई गो’लीबारी में दो लोग गोली से जख्मी हो गए।दोनों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। गो’ली से ज’ख्मी शंकर सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह तथा स्वर्गीय प्रवीण सिंह के पुत्र नागेन्द्र कुमार सिंह शामिल हैं।सुमित कुमार सिंह की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। गोली पैर में फंसी है। इस घट’ना के कारण तेहवारा में भीषण दहशत का वातावरण कायम हो गया है। तत्काल गांव में कटरा थानाध्यक्ष सिकिंदर कुमार घट’नास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी हैं और पुलिस के जवानों के साथ कैंप कर रहे हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उस गांव में एक मंदिर की जमीन को वर्षो से विवाद चल रहा था।दोपहर में ट्रेक्टर वहां खेत जोतने पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगीं और गोलीबारी के बाद दो लोगों को गोली लगीं। तत्काल उस परती जमीन में गांव के बच्चे खेलते थे। जानकारी के अनुसार देखते ही देखते वह गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। गोली चलने लगी।थानाध्यक्ष सिकिंदर कुमार ने बताया कि गोली चलाने वालो का आनंत सिंह और उसके पुत्र संजू कुमार सिंह बताया जा रहा है ।घटनास्थल से चार खोखा और 7 जिंदा कारतूस बरामद की गई है। घटना में शामिल ट्रेक्टर को भी पुलिस ने फिलहाल जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.