DARBHANGA: बिहार में चुनाव के बीच प्रत्याशियों पर हमले का सिलसिला जारी है. एक और प्रत्याशी को अप|राधियों ने गो|ली मा’र दिया है. यह घट’ना बैरी के ठाकोपुर की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दरभंगा के हायाघाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र नाथ उर्फ चिंटू सिंह को चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे थे. इस बीच रास्ते में अप’राधियों ने गो’ली मा’र दी. रविंद्र पहले जेडीयू के नेता थे, लेकिन टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ही खड़े हो गए.
गंभीर स्थिति में कराया गया भर्ती
घायल प्रत्याशी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे चिंटू सिंह बाइक से चुनाव प्रचार खत्म कर घर लौट रहे थे. इस दौरान ही अप’राधियों ने बीच रास्ते में रोका सीने और पेट में गो’ली मा’र दी. घ’टना की जानकारी मिलने बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अप’राधियों ने गो’ली क्यों मा’री है.




Leave a Reply