Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMJHARKHANDRANCHI

KBC 2020 : झारखंड की बेटी ने किया कमाल, रांची की नाजिया नसीम ने केबीसी में जीते एक करोड़ रुपये

रांची : परास टोली (डोरंडा) की रहनेवाली नाजिया नसीम ने कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपये जीते हैं. सोनी टीवी पर उनका शो 10 व 11 नवंबर को दिखाया जायेगा. अभी टीवी में शो का प्रोमो दिखाया जा रहा है. नाजिया ने 15 सवालों का बेहतर तरीके से जवाब दिया. अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ की.

16वें सवाल के जवाब में नाजिया संशय में पड़ गयीं और उन्होंने क्विट कर लिया. नाजिया की स्कूलिंग जेवीएम से हुई. इसके बाद उन्होंने संत जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की. इसके बाद आइआइएमसी दिल्ली से पीजी डिप्लोमा किया.

10 को हॉट सीट पर बैठेंगी :

नाजिया 10 नवंबर को हॉट सीट पर बैठेंगी. इस दिन वे सात प्रश्नों का जवाब देती नजर आयेंगी. बाकी के सवालों का जवाब 11 नवंबर के शो में देती दिखेंगी.

पति और बेटे के साथ शूटिंग में पहुंची थी :

केबीसी में भाग लेने के लिए नाजिया पति और बेटे के साथ मुंबई गयी थीं. उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से शो में चयन होने की जानकारी मिली.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.