Breaking NewsGUJARAT

अहमदाबाद: बॉयलर फ’टने से गोदाम में आ’ग, 9 लोगों की झु’लसने से मौ’त; PM मोदी ने जताया शो’क

अहमदाबाद. गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक वि’स्फोट से गोदाम ढहने के कारण नौ लोगों की मौ’त हो गई और कई अन्य लोग घा’यल हो गए हैं. दमकल विभाग के अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि मलबे में से 12 लोगों को बाहर निकाल ‘एलजी अस्पताल’ ले जाया गया. उन्होंने बताया कि पिराना-पिपलाज रोड (Pirana-Piplaj Road) स्थित इमारत में आ’ग लगने के कारण वि’स्फोट हो गया था. इस इमारत में ही गोदाम बना था.

कपड़े के इस गोदाम में बॉयलर फटने से यह वि’स्फोट हो गया जिसके बाद अंदर मौजूद सभी लोग झु’लस गए. अस्पताल ने एक बयान में बताया कि 12 घा’यलों में से, चार को वहां लाते ही मृ’त घोषित कर दिया गया था जबकि 5 लोगों ने इलाज के दौरान दम तो’ड़ दिया. अन्य घा’यलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि- “अहमदाबाद के गोदाम में आग के चलते लोगों की जान जाने से दुख हुआ. शोक संतप्त परिवार को सांत्वना. घा’यलों के लिए प्रार्थना करता हूं. प्रशासन सभी प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है.

24 दमकल की गाड़ियां मौके पर
अधिकारियों की मानें तो आग बहुत भीष’ण थी जिसके चलते अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके. उनके मुताबिक आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया जिसके बाद 24 दमकल की गाड़ियां और 50 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है और अभी भी गोदाम से लपटें निकल रही हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.