बिहार के सीेएम नीतीश कुमार लगातार चुनावी प्रचार में जुटे हैं. आज सीएम ने अररिया के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित किया. जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी अचमित ऋषिदेव के पक्ष वोट मांगा. इसके अलावा उन्होंने तमाम एनडीए के उम्मीदवार को जिताने की अपील की. साएम ने कहा कि कोरोना के दौर में चुनाव का आयोजन हुआ है. दो चरण का चुनाव हो गया है और तीसरे चरण का चुनाव 7 तारीख को है. इसलिए आपके बीच में हम आए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में हमने कितना काम किया है.
सीएम ने कहा कि लालटेन पर रहते थे, हम लोगों ने बिजली की स्थिति में सुधार लाते-लाते हर घर में बिजली पहुंचा दिया. उन्होने कहा कि पुराना जर्जर तार भी बदल दिया. अब तो लोग खेती में भी बिजली का उपयोग किया. नीतीश कुमार ने कहा कि अब किसान खेतों में सिंचाई के लिए बिजली का उपयोग कर रहे हैं. इसके अलावा हमने हर घर में नल का जल दिया है. लोगों के घरों में पानी भी पहुंचा दिया. सीएम ने कहा कि पहले लोग पानी के लिए कितना तरसते थे. लेकिन अब किसी को समस्या नहीं होती है.




Leave a Reply