Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

वि’वादों के बीच बदला गया अक्षय कुमार की फिल्म Laxmmi Bomb का नाम, अब हुआ लक्ष्मी

मुंबई. इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है तो किसी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी हो चुकी है. वहीं इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmmi Bomb) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. ये फिल्म दीवाली पर धमाका करने आ रही है. लेकिन रिलीज से पहले ये फिल्म अपने नाम को लेकर जबरदस्त विवादों में घिर गई थी. इस फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लग रहे थे. वहीं अब लोगों के इस जबरदस्त विरोध के बाद मेकर्स ने इस फिल्म का नाम बदलने का फैसला लिया है. अब ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम बदल कर ‘लक्ष्मी’ (Laxmii) कर दिया गया है.

अक्षय कुमार की इन मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर दर्शक काफी समय से उत्साहित थे लेकिन जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलग अवतार की तो तारीफ हुई लेकिन इसके टाइटल को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की. इसे हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया था. वहीं आज, जब राघव लॉरेंड द्वारा निर्देशित ये फिल्म सेंसर सर्टिफिकेट के लिए गई तो स्क्रीनिंग के बाद मेकर्स की CBFC के साथ बातचीत हुई.

वहीं इस बातचीत के दौरान दर्शकों की भावनाओं को सम्मान देते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर शबीना खान, तुषार करूक और अक्षय कुमार ने तय किया कि इस फिल्म का नाम बदल दिया जाना चाहिए. इस हॉरर कॉमेडी का नाम बदल कर अब ‘लक्ष्मी’ (Laxmii) कर दिया गया है. बता दें कि अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर 9 नवंबर को रिलीज हो रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.