दीपक कुमार ।गायघाट
प्रखंड क्षेत्र के महेशवाड़ा सुंदरपुर गांव के ग्रामीणों ने चुनाव आते ही वोट का बहिष्कार प्रदर्शन किया। विकास की रौशनी से कोसों दूर है शिवदाहा पंचायत के महेशवाड़ा सुन्दरपुर गांव में सड़क के निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रोड नही तो वोट नहीं का तख्ती बैनर लेते हुए मोड़ पर एक बैठक का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन कर नेताओं का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विकास की रौशनी से यह गांव काफी पिछड़ा हुआ है। पिछले चुनाव में भी इस गांव के अधिकांश लोगों ने चुनाव में अपनी भागीदारी नहीं निभाई थी। इस गांव को प्रखंड मुख्यालय तथा स्थानीय बाजार से जोड़ने वाली सड़क कच्ची है। सड़क के पक्कीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में ना’राजगी है। ग्रामीणों ने बताया की इस क्षेत्र के गायघाट विधायक हैं, लेकिन इनहोने चुनाव के समय अपना काम निकालने के बड़े- बड़े वादे किये, लेकिन अपने किये गये वादे पर एक खरा नहीं उतरे। गांव की महिलाओं ने बताया की गांव में बाढ़ एवं बरसात के दिनों में रात मे किसी का तबि’यत ख’राब होने पर रात के समय मे तैर कर अस्पताल पहुंचते है। ग्रामीणों ने यह भी कहा जहां सरकार आज चौमुखी विकास की बात करती है। वही इस पंचायत के लोग यातायात समस्या से आज भी जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा हम सब ग्रामीणों ने निर्णय लिया है। विकास नहीं तो वोट नहीं के मार्ग पर चल कर नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा। इस इलाके में सबसे बड़ी समस्या हर साल आने वाली बाढ़ से है। बीते साल आयी बाढ़ के पानी के कारण प्रखंड मुख्यालय एवं नजदीकी बाजार में जाने के लिए काफी असुविधा हो रही है। मौके पर सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।




Leave a Reply