BIHARBreaking NewsSTATE

राहुल गांधी ने NDA पर बोला हमला, कहा- PM मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को कर दिया बर्बाद

VALMIKINAGAR: राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और यहां के सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ब’र्बाद कर दिया हैं. जिसके कारण आज किसानों की स्थिति खराब हो गई है.

चाय पीने नहीं आए पीएम

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछली बार आपलोगों के बीच आए थे और बोले थे कि यहां चीनी मिल लगेगा और उसके चीनी से आपके साथ चाय पिएंगे. लेकिन क्या वह वाल्मीकिनगर लोगों के साथ चाय पीने के लिए आए.

पीएम मोदी का जलाया जा रहा पुतला

राहुल गांधी ने कहा कि दशहरा में रावण को जलाया जा रहा है. लेकिन 2020 में पूरे पंजाब में पीएम मोदी, अंबानी और अडानी का जलाया जा रहा है. पंजाब और देश के किसान पीएम का पुतला जला रहे हैं. यह खुशी की बात नहीं है. यह दुख की बात है. जो नीतीश कुमार ने बिहार के साथ 2006 में किया वह पीएम मोदी ने पूरे देश के साथ कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के किसानों को अपने अनाज का सही से दाम नहीं मिल रहा है. जिसके कारण बिहार के युवाओं को अपना राज्य छोड़ना पड़ रहा है. क्योंकि बिहार को कर नष्ट कर दिया है.

गांधी ने चंपारण को चुना

राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी जब दुनिया की शक्ति इंग्लैंड से लड़ने जा रहे थे तो वह हरियाणा और केरल नहीं गए वह बिहार के चंपारण आए. क्योंकि उनको मालूम था. वह हिन्दुस्तान के बारे में जनता थे. अगर लड़ाई शुरू होगी तो वह चंपारण से होगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.