BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर रैली में तेजस्वी पर वार! PM मोदी बोले- जंगलराज के युवराज से क्या अपेक्षा कर सकते हैं?

मुजफ्फरपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार बिहार का चुनाव बहुत ही असाधारण परिस्थिति में हो रहा है. कोरोना के कारण आज पूरी दुनिया चिंता में है. महामा’री के समय में बिहार को स्थिर सरकार बनाए रखने की जरूरत है. विकास को, सुशासन को सर्वोपरि रखने वाली सरकार की जरूरत है. आप कल्पना कर सकते हैं, एक तरफ महामा’री हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा. जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का कार्य चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज मिथिलांचल के बाद तिरहुत में सभाएं कीं। मुजफ्फरपुर में आयोजित सभा में उन्‍होंने महागठबंधन पर खूब हमले किए। उन्‍होंने लोगों को चेताया, यद‍ि ये लोग सत्‍ता में आ गए फिर से बिहार अपहरण का बाजार बन जाएगा। यह बीमार हो जाएगा।  पीएम की सभा के बारे में पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे सा‍थ-

01: 13 बजे : भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पीएम का संबोधन संपन्न। 

01: 11 बजे : मुजफ्फरपुर के स्थानीय उद्योगों के विकास का वादा किया।

01: 10 बजे : बिहार को बीमार होने से बचाने के लिए एनडीए को वोट देने की अपील की।

01: 07 बजे : कहा, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के लिए हाइवे का तेजी से निर्माण चल रहा है। 

01: 06 बजे : कहा, शहर को जल्द ही गैस कनेक्टिविटि मिलने वाली है। इससे यहां गैस आधारित उद्योगों का विकास होगा। 

01: 05 बजे : अपनी सरकार की योजनाओं को दी जानकारी।

01: 00 बजे : राज्य में पलायन और भय के लिए पूरी तरह से राजद को ठहराया जिम्मेवार।null

12: 58 बजे : परिवारवाद  और भ्रष्टाचार के लिए कोसा।

12: 55 बजे : बिना नाम लिए राजद पर कसा तंज। 

12: 50 बजे : कहा, महागठबंधन के नेताओं के इतिहास को देखते हुए उन्हें सत्ता नहीं सौंपनी है। 

12: 50 बजे : बाबा गरीबनाथ और खुदीराम बोस को नमन करने के साथ संबोधन शुरू।

12: 20 बजे : मिथिलांचल की सभा के बाद अब तिरहुत में पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार। 

11: 55 बजे : पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन संपन्न।

11: 55 बजे : एयरपोर्ट बनने से कनेक्टिवटी बढ़ेगी। 

11: 54 बजे : रामायण सर्किट होने से पर्यटन का विकास होगा। गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है, इसका लाभ यहां के युवाओं मिल रहा है। 

11: 53 बजे : मिथिलांचल के विकास को पीएम पैकेज का लाभ मिल रहा है। हजारों किमी सड़क बनी। 

11: 52 बजे : दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी में रोड ठीक करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। रेल दोहरीकरण का भी लाभ मिलेगा। 

11:51 बजे : पहले जो सरकार में थे, उनका मंत्र था पैसा हजम, परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से बड़ा प्रेम था, कनेक्टिवटी आने ही नहीं दिया।

11: 50 बजे : बिहार नीतीश जी के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है। मां सीता यहां की धरती को बड़े प्रेम से निहार रही होगी। अयाेध्या में मंदिर का निर्णाण हो रहा। मां सीता के क्षेत्र में आकर राम मंदिर के निर्माण की बधाई देता हूं। आप ही उसके असली हकदार हैं। भाजपा की पहचान है, जो कहते हैं वे करते हैं। देश में पहली बार ऐसा हो रहा मेनिफेस्टो उठाकर देखा जा रहा कि अब कोैन सा काम किया जाएगा।

11: 46 बजे : 2003 में जब नीतीश जी रेलमंत्री थे, तब अटल जी ने महासेतु का काम शुरू कराया था। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद कोसी महासेतु का काम कई गुना तेजी से आगे बढ़ा। इससे 300 किमी की दूरी 20 से 22 किमी में सिमट गई। ऐसी सुविधाएं हर किसी केा लाभ देती है। रोजगार के साधन पैदा करती है। यहां के लोगों को ऐसे ही कामों के लिए वोट डालना है। बिहार के विकास का अगला चरण है आत्मनिर्भर बिहार। पान, माछ और मखाना में आत्मनिर्भर बनाने की व्यापक क्षमता है। समस्तीपुर कृषि के रिसर्च का सेंटर है। कर्पूरी ठाकुर ने जो सपने देखे थे, अब पूरे हो रहे। मछली के उत्पादन के लिए चारे तक के कई प्रोजेक्ट शुरू हो रहे। करोड़ों का निवेश होगा तो  नए रोजगार शुरू होंगे। दूध, सब्जी, मछली कुछ भी हो, बिहार के बेहतरीन उत्पाद से संबंधी रोजगार होंगे। गांवों में कोल्ड स्टाेरेज बनाया जा रहा है। गांवों में एक लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा। किसानों को बिचौलियों से मुक्त किया जा रहा है।

11: 45 बजे : हमने कहा था गरीब का बैंक खाता खोलेंगे। 40 करोड़ से अधिक का खाता खुला। मुफ्त गैस बांटी गई। 90 लाख महिलाओं को धुआं से मुक्त किया। गरीबों को पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। कोराना काल में मुफ्त में अनाज हमने दिया।  आज बिहार के गरीबों के लिए दीवाली और छठ पूजा तक राशन की व्यवस्था है। बाढ़ के दौरान भी हमने ऐसा किया। पानी के कारण बहुत दिक्कत होती है।

11: 40 बजे : बीते समय में हर घर नल जल की व्यवस्था की गई। बिहार जल्द ऐसे राज्यों में शामिल होगा, जहां पाइप से पानी पहुंचेगा। अब पानी से कोई बीमारी नहीं होगी। हमारा संकल्प है। इसे पूरा करेंगे। एनडीए का यही ट्रैक रिकॉर्ड जन-जन को आश्वत करेगा। एनडीए ने विकास का खाका खींचा है। आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है।

11: 35 बजे : दरभंगा में एम्स खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के साथ साथ मेडिकल की पढ़ाई में भी सुविधा मिलेगी।  

11: 35 बजे : मिथिला भूमि के नमन करि छै। बिहार के मुख्यमंत्री मेरे मित्र, मेरे भाई नीतीश कुमार को आपका आशीर्वाद जरूर मिलेगा। मुझे उम्मीद है। मधुबनी, समस्तीपुर से आप सभी आशीर्वाद देने आए हैं, इसका आभार है। आप डिजिटल से भी जुड़े हैं। आपके संकल्प को मैं प्रणाम करता हूं। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। जहां मतदान हो रहा, वहां कोरोना से बचने के लिए सतर्कता बरतें। कई साथियों को कोरोना हो गया। मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। वे जल्द स्वस्थ हो जाएं, मैं प्रार्थना करता हूं।

11: 20 बजे : सीएम नीतीश जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

 11: 15 बजे : दरभंगा के राज मैदान सभा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी, साथ में सीएम नीतीश कुमार भी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.