दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि लालू की पुरानी आदत है, भ्रष्टाचार करने में उनको शर्म नहीं आती, जेल में रहना शर्मनाक लगता है। जदयू सांसद ने आरोप लगाया कि लालू आदतन भ्रष्टाचारी हैं।मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के धनौर हाईस्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गायघाट विधानसभा प्रत्याशी महेश्वर प्रसाद यादव के समर्थन में जनताओ को वोट देने की अपील की है।
ललन सिंह ने कहा कि राजद में अब कोई दम नहीं है। यह उस पार्टी के नेताओं को भी पता है। चुनाव में वे कहां पर रहेंगे उनको यह भी जानकारी है। 2010 में राजद की जो स्थिति हुई थी, उससे भी खराब हालत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी की होगी। राजद की स्थिति 2015 में नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व तथा चेहरे पर जनता में कायम भरोसा की वजह से बदली थी।

जदयू में शामिल हुए महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि वे आरंभ से ही विचारधार के स्तर पर नीतीश कुमार के साथ हैं। नीतीश हमारे लिए हमेशा बड़े भाई रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार के विकास का काम जितना जदयू ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया।





Comment here