PATNA: मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत और 5 घा’यलों के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का बयान आया है. मोदी ने चुनाव आयोग से का’र्रवाई की मांग की है.
अत्यंत दु’र्भाग्यपूर्ण है घ’टना
सुशील कुमार मोदी ने मुंगेर की घटना पर कहा कि’’मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. चुनाव आयोग को पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.”
पुलिस पर फायरिंग का आरोप
मुंगेर में पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जब लोग हंगा’मा करने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गो’ली लगी और उसकी मौ’त हो गई. जबकि पांच लोग गोली लगने से गं’भीर रूप से घायल हो गए. यह घट’ना मुंगेर के दीन दयाल चौक के पास की है.
पुलिस लोगों की कर रही थी पि”टाई
मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन होता है. उसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. लेकिन पुलिस जबरन विसर्जन करा रही थी. पुलिस ने इस दौरान बेरहमी से लोगों की पि’टाई की है.
लिपि सिंह को हटाने की मांग
रोज पांच पि’स्टल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली मुंगेर एसपी लिपि सिंह इस घ’टना के बाद खामोश हो गई है. पुलिस की बर्बरता पर एक शब्द नहीं बोल रही हैं. पुलिस की बर्बरता के बारे में छिपा रही है. जबकि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ दिख रहा है कि लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस पीट रही है. इसके बाद भी कुछ लोग नहीं भागे वह मूर्ति के साथ बैठे रहे. ऐसे लोगों पर पुलिस जानवर की तरह पिटाई कर रही है. नाराज लोगों ने लिपि सिंह को हटाने की मांग की है. लोगों ने कहा कि वह इसको लेकर पीएम मोदी से लेकर चुनाव आयोग तक शि’कायत करेंगे. वही, मुंगेर एसपी ने पुलिस फा’यरिंग से इंकार किया है और कहा कि यह फायरिंग भीड़ की ओर से की गई है. इस हमले में थानेदार समेत करीब 20 पुलिसकर्मी घा’यल हो गए है. स्थिति कंट्रोल में है.




Comment here