BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : गायघाट में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव

BREAKING . गायघाट में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव

शुरुआती दो घंटों में हुआ था केवल नौ प्रतिशत मतदान

गायघाट। विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में गायघाट में रिकार्ड मतदान हुआ. कुल मिला कर 46 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े. इस दौरान जिले के किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. वहीं बताया गया कि निर्वाची पदाधिकारी सह जिला कृषि पदाधिकारी मतदान केन्द्रों पर क्षेत्रों का भ्रमण कर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया.
विधि व्यवस्था के बाबत पूछे जाने पर बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी डां विमल कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा.डीएम चन्द्रशेखर सिंह की भी पुष्टि की.

गायघाट में दो मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान

बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के लिये गायघाट में बनाये गये दो मतदान केंद्र पर गुरुवार को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई. इन दोनों मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य को मत पेटी में कैद कर दिया।सुरक्षा वयवस्था को लेकर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि अर्धसैनिक बलों के द्वारा कड़ी नज़र मतदान केन्द्रों पर रखी गई थी। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.