चिन्हित किए गए सभी बूथों पर प्रतिनियुक्त की जाएगा पारा मिलिट्री फोर्स
मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, छाया, रैम्प की उपलब्ध रहेगी सुविधा
दीपक कुमार। गायघाट
विधानसभा चुनाव को लेकर गायघाट प्रखंड में कुल 252 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 18 बूथ नक्सल प्रभावित हैं। जो नक्सल प्रभावित बूथ हैं उनमें शिवदाहा, महेशवाड़ा, जहांगीरपुर ,नाजिरपुर,बठवाड़ा आदि शामिल हैं। इन बूथों की सूची जिला में भेज दी गई है, ताकि मतदान केंद्र के हिसाब से वहां सुरक्षा व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा सके। वैसे प्रखंड में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी भी मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की उपलब्धता का लगातार जायजा ले रहे हैं। बूथों पर पेयजल, शौचालय, छाया, रैम्प आदि का प्रबंध किया जाना है।
इसकी जानकारी बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डां विमल कुमार ने दी और बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा रही है। गायघाट व बेनीबाद के थानाध्यक्षों के साथ प्रखंड के अधिकांश बूथों का निरीक्षण कर वहां सुविधाओं का जायजा लिया जा चुका है। जिस बूथ पर सुविधाओं की कमी देखी जा रही है उसे दूर करने की दिशा में संबंधित कर्मी व स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया जा रहा है।





Leave a Reply