BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार चुनाव: फॉर्म में आए लालू, ट्वीट कर कहा- ए नीतीश! तू थक गईल बाडा, अब जा आराम करअ

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के बीच बिहार (Bihar) में सियासी तापमान बढ़ गया है. पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) ने कार्टून के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को आड़े हाथों लिया है. 

लालू यादव ने रविवार को एक ट्वीट किया जिसमें ये लिखा गया है कि क्या बिहार में हिंद महासागर को भेजा जाए? उन्होंने साथ ही नीतीश कुमार को आराम करने की भी सलाह दी. लालू यादव ने भोजपुरी में ट्वीट किया जिसका अर्थ है, ‘बिहार में अब हिंद महासागर भेजा जाए क्या? पंद्रह सालों की नाकामी पर खाली गाल बजाएंगे क्या? नीतीश कुमार! आप थक गए हैं, अब आराम कीजिए.’

लालू प्रसाद यादव के ट्वीट पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने बयान दिया है. उन्होंने कहै है कि नीतीश कुमार हताश और निराश हो गए हैं. वो कह रहे हैं कि समुद्र के किनारे उद्योग धंधे लगते हैं तो क्या वह बताएंगे कि पंजाब और हरियाणा में कौन सा समुद्र  है या महासागर है. 

उन्होंने कहा कि लालू यादव के ट्वीट के पीछे भी यही कारण है कि हिंद महासागर में ड्यूटी लगा दीजिए. साथ ही उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को नीतीश कुमार को विदाई समारोह के लिए तैयार रहना चाहिए. वहीं, लालू यादव के इस ट्वीट के बाद बिहार में सियासी पारा गर्म होने की पूरी संभावना है. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.