BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा के निकट चार दिवसीय कार लोन मेला का हुआ शुभारंभ


आज दिनांक 19 अक्टूबर को इंडियन बैंक, अंचल कार्यालय, मुजफ्फरपुर के तत्तवाधान में ओम शांति कॉम्प्लेक्स, मिठनपुरा के निकट चार दिवसीय कार लोन मेला का शुभारंभ हुआ। मेले का उदघाटन करते हुए इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख श्री चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इंडियन बैंक त्योहारों के इस मौसम में कार ऋण हेतु विभिन्न आकर्षक योजनाए लेकर आई है; जिसमे कम ब्याज दर, प्रोसेसिंग शुल्क मे भारी छूट समेत अन्य कई सुविधाएं दी जा रही है तथा ऋण आवेदनो का शीघ्र निस्तारण भी किया जा रहा है।
आर० एम० पी० सी०, मुजफ्फरपुर के सहायक महाप्रबंधक श्री रवि कुमार ने बताया कि मेले के पहले दिन कीया, टोयोटा, नीशान, तथा रेनॉल्ट जैसी बड़ी कंपनियों के द्वारा अपनी विभिन्न मॉडल की वाहनों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी दी गई ।
आम जनता मे इस मेले को लेकर भरी उत्साह देखने को मिला तथा सारे दिन मेले मे भीड़ उमड़ती रही । जनता मे बैंक तथा कार कंपनियो के इस प्रयास को लेकर बड़ा सकारात्मक रवैया देखने को मिला।
आयोजन मे बैंक की तरफ से उपस्थित अधिकारियों में उपअंचल प्रमुख श्री रवि रंजन रवि, मुख्य प्रबंध्क श्री जितेंद्र झा, श्री अभिलाष चन्द्र चौधरी, , श्री रूपेश नंदन, श्री अभिजीत कुमार, श्री शिव झा, श्री राजेश कुमार प्रमुख थे तथा कंपनियों की ओर से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे- किया एवं निशान – श्री अमित कुमार, रेनॉल्ट – श्री मणिकांत और टोयोटा- श्री सिद्धार्थ रोशन व अन्य।
मेले के दूसरे दिन 20 अक्टूबर को टाटा मोटर्स, होंडा तथा फोर्ड कंपनियाँ अपने-अपने कारों की प्रदर्शनी लगाएगी तथा इसके साथ टेस्ट ड्राइव की भी व्यवस्था रहेगी । भवदीय,

श्री रूपेश नन्दन
मुख्य प्रबंधक, आर० एम० पी० सी० मुज़फ्फ़पुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.