BREAKING. गायघाट में जाप के प्रदेश सचिव ने पद से दिया इस्तीफा, कहा- इस विधानसभा चुनाव में पार्टी कई अलोकतांत्रिक फैसले किए है
दीपक कुमार। गायघाट
मुज़फ़्फ़रपुर । बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कई राजनीतिक पार्टियों में कुछ अलग-अलग खेल देखने को मिला, चाहे वो पार्टी से जुड़े नेता हो या वर्तमान मंत्री/विधायक. वंही जाप पार्टी के प्रदेश सचिव मनदीप सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा. आपको बता दें कि मनदीप सिंह गायघाट के केवटसा से है और तकरीबन 6 सालो से पार्टी के लिए सक्रिय थे।
उन्होंने बताया कि मैं अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेज चुका हूं, वंही उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में पार्टी कई अलोकतांत्रिक फैसले किये है. जिस वजह से मैं इस्तीफा देना चाहता हूं. वंही उन्होंने दूसरे पार्टी जॉइन करने के लिए कहा कि अभी तक किसी पार्टी में जाने का निर्णय नही लिया हूँ अगर ऐसा होगा तो जरूर बताया जाएगा. पार्टी के फैसले में कार्यकर्ताओं और नेताओ से राय नही लिया जाता है।






Leave a Reply