नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. राज्य की सियासी सरगर्मियां अब चरम पर हैं. दूसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव समेत बिहार के तमाम बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं चल रही हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Minister Prakash Javadekar) ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर बड़ा आरोप लगाया है. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘चिराग पासवान ने बिहार में अलग राह पकड़ी है. वह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. हमारी कोई बी और सी टीम नहीं है. एनडीए को इस बार स्पष्ट बहुमत मिलेगा.’ प्रकाश जावड़ेकर ने चिराग पासवान की पार्टी को ‘वोटकटवा’ कहा है.
इससे पहले सुशील कुमार मोदी ने भी चिराग पर निशाना साधा था. सुशील कुमार मोदी ने लोजपा को लेकर कड़ा संदेश दिया था. उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव में लोजपा (LJP) के साथ था लेकिन विधानसभा में नहीं है. सुशील मोदी ने कहा कि यह कोई आवश्यक नहीं है कि केंद्र में अगर समझौता है तो राज्य में भी होगा. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि लोगों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए. जो लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं वह जल्द खत्म होगा.
लोजपा के साथ इस विधानसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं: सुशील मोदी
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लोजपा का इस विधानसभा चुनाव में हमारे साथ कोई गठबंधन नहीं है. इससे पहले भी महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी सरकार थी लेकिन गुजरात में हमारे साथ नहीं थे. सुशील मोदी ने कहा कि गठबंधन का होना और ना होना सामान्य बात है. मालूम हो कि बिहार चुनाव में एनडीए में चार दलों के होने के बाद बीजेपी और जेडीयू द्वारा लगातार कही जा रही है इसमें बीजेपी और जेडीयू के अलावा मुकेश सहनी की वीआईपी और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल है.

दरअसल, बिहार में होने वाले चुनाव से ठीक पहले लोजपा ने जेडीयू के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए जो फैसला लेने के संकेत दिए थे उसे चुनाव की घोषणा के दौरान भी जारी रखा. यही कारण है कि लोजपा ने लगभग ऐसी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जहां से एनडीए की तरफ से जेडीयू ने अपने उम्मीदवार दिए हैं.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पिता रामविलास पासवान की मृ’त्यु के बाद अपने घर पर ही हैं लेकिन वो लगातार अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से बात कर रहे हैं.



Leave a Reply