BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत का नि’धन, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जताया शो’क

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत के निध’न पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा शो’क जताया है।

श्री मोदी ने कहा कि श्री कामत की असामयिक मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। वे गांव, गरीब और आमजन से जुड़े हुए नेता थे। वे एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आ’त्मा की शांति व समर्थकों, शुभचिंतकों और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.