BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : जदयू नेता ने किया महागठबंधन प्रत्याशी का समर्थन

जदयू नेता ने किया महागठबंधन प्रत्याशी का समर्थन

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है।शिवहर जदयू के छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आर्यन चौहान ने मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा से महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी आफताब आलम का समर्थन करते हुए अपने ही सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है।आर्यन ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि आफताब आलम की गिरफ्तारी पूर्णतः निंदनीय है।ये मुजफ्फरपुर के एक भाजपा कोटे के मंत्री के इशारे पर हुई है।उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ठीक काम कर रही है परन्तु औराई विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी जो कि पूर्व में भी वहाँ के विधायक रह चुके है,उन्होंने औराई का बेड़ा गर्क करके रख दिया।उन्होंने कहा कि औराई से भाजपा को प्रत्याशी बदलना चाहिए था परन्तु ना बदलने के कारण मैं महागठबंधन प्रत्याशी आफताब आलम के साथ खड़ा हूँ।उन्होंने कहा आफताब आलम एक जननेता है उनके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नही है,बल्कि जनस’मस्या को लेकर धरना देने के कारण केस दर्ज हुआ था।उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने पहले क्यों नही गिरफ्तार किया,नामांकन के वक्त गिरफ्तार करके प्रत्याशी का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।आर्यन ने कहा कि औराई मेरी मातृभूमि है।भले ही मैं जदयू का नेता हूँ परन्तु मातृभूमि के विकास मेरे लिए पार्टी हित से ऊपर है।बताते चले कि आफताब आलम महागठबंधन समर्थित भाकपा माले की ओर से औराई विधानसभा से प्रत्याशी है।जिन्हें मुजफ्फरपुर समाहरणालय से नामांकन के बाद पुलिस ने गिर’फ्तार कर लिया था।उनपर कटरा थाने में एक के’स द’र्ज था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.