BIHARBreaking NewsSTATE

पति अंदर गए तो पत्नी को गद्दी पर बैठा दिया, कुछ काम किया क्या? बरबीघा के चुनावी सभा में विपक्ष पर ऐसे बरसे सीएम नीतीश …

पहले जिनको मौका मिला था वो लोग सिर्फ अपनी सेवा करते रहे. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क का हाल बेहाल था. महिलाओं का विकास के लिए कोई काम नहीं किया गया. 15 सालों तक पति-पत्नी वोट लेते रहे, लेकिन विकास का काम नहीं किया. बरबीघा सीट से जेडीयू प्रत्याशी सुदर्शन कुमार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे सीएम नीतीश ने बिना नाम लिए लालू-राबड़ी शासनकाल पर जमकर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि 15 साल पति पत्नी को काम करने का मौका मिला. पति अंदर गए पत्नी को राज करने के लिए बैठा दिया. फिर भी महिलाओं के लिए विकास का कोई काम नहीं हुआ . आज 1.20 करोड़ महिला जीविका समूह से जुड़ गयी. स्त्री पुरूष सब मिलकर काम कर रहे हैं इस लिए बिहार आगे बढ़ रहा.

आगे सीएम नीतीश ने कहा कि कोरोना के लिए बिहार में हमलोगों ने पूरा काम किया. जांच, इलाज के लिए सारे काम किए गए. बाहर फंसे हुए लोगों को भी मदद किया. क्वारंटाइन सेंटर में रखकर प्रत्येक शख्स पर 5300 रूपया खर्च किया गया. आज बिहार में सब तरीके से इलाज का प्रबंधन है. 10 लाख की आबादी पर देश में औसतन जांच से ज्यादा बिहार में हो रहा है.

लेकिन जब से हमने बिहार की कमान संभाला न्याय के साथ विकास का काम किया. हर तबके के उत्थान के लिए का काम किया. गरीब गुरबा लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया. महिलाओं के विकास के लिए काम किया गया. पुरूष-स्त्री दोनों काम करेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा. पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओँ के लिए 50 फीसदी का आरक्षण दिया गया.

पहले लड़कियां स्कूल बहुत कम जाती थी. गरीबी के कारण स्कूल में लोग नहीं पढ़ा पाते थे. हाई स्कूल में बहुत कम लड़कियां जाती थी. पूरे बिहार के स्कूलों में उस समय 1.70 लाख से भी कम लड़कियों का आंकड़ा था. मैंने साइकिल योजना चलाया, लेकिन उस समय मेरी आलोचना हुई. जब सफल हुआ तो आलोचक प्रशंसक बन गए.

अपराध में बिहार 23वें नंबर पर है. लॉ एंड ऑर्डर का राज कायम किया गया. विकास का दर 12.5 प्रतिशत की दर से बढ़ता चला गया. हम चाहते हैं समाज में प्रेम, भाईचारा और सदभावना कायम रहें. हम लोगों अपराध पर नियंत्रण, इलाके का काम, समाज में समरसता का काम करते रहे हैं. किसी भी इलाके की हमलोगों ने उपेक्षा नहीं की है.

7 सितंबर को हमने एक वर्चुअल रैली की तो साथियों ने बताया की आप तीन घंटा बोले. इतना काम किया हैं कि बोलते रह जाए तो समय छोटा पड़ जाएगा. 7 निश्चय के तहत सभी तरह के काम किए गए. महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 35 फीसदी का आरक्षण दिया गया.

पुलिस में महिलाएं आज देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा कहीं ज्यादा है. हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया. पहले शहरों में भी बिजली बहुत कम थी, गांव की कौन कहे. 2018 के अक्टूबर महीने में ही बिजली पहुंचा दिया. हर गांव में पक्की गली और नाली का निर्माण का काम बहुत थोड़ा बचा है. 83 फीसदी घरों तक नल का जल पहुंचा चुका है.

Bihar Chunav : Tejashwi को Mukesh Sahani ने दिया चैलेंज, कहा - Simri Bakhtiyarpur में फरिया लीजिए

लोक शिकायत निवारण कानून में सड़क मेंटेनेंस को भी डाल दिया गया है. अगर आगे मौका मिलेगा तो 7 निश्चय पार्ट-2 लागू किया जाएगा. युवाओं के लिए संस्थान की गुणवता बढ़ाएंगे. टेक्नोलॉजी को बढ़ाएंगे. कुशल युवा कार्यक्रम से आगे बढ़ते हुए हर जिले में एडवांस प्रशिक्षण दिया जाएगा. हर प्रमंडल में टूल रूम बनाया जाएगा.

इंटर पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएट करने वाली लड़की को 50 हजार दिया जाएगा. सरकारी दफ्तर में महिलाओं की पोस्टिंग होगी. हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा. हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जाएगा. साफ सफाई के लिए ठोस एंव तरल अपशिष्ट किया जाएगा.  

वृद्धजनों के लिए रहने के लिए हर शहर में आश्रय स्थल बनाया जाएगा. गरीबों के लिए शहरों मे रहने के लिए बहू मंजिला इमारत बनायी जाएगी. इलाज का प्रबंधन किय जाएगा, नई टेक्नोलॉजी के सहारे उनका इलाज किया जाएगा. हर 8 से 10 पंचायत में पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा. पशुओं के लिए मुफ्त दवा दी जाएगी.

जिसको ज्ञान नहीं वो बाएं-दाएं करते रहता है, उसको कुछ काम करने का अनुभव नहीं है. केन्द्र सरकार की ओर से मदद मिल रहा है. केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार का विकास कर रहे हैं. हमलोग मिलकर बिहार को नयी ऊंचाई तक पहुंचाने का काम करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.