Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

विवेक ओबेरॉय के घर पर छापेमा’री, ड्रग्स को लेकर बेंगलुरू पुलिस ने मारी रेड

MUMBAI:  ड्रग्स को लेकर एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पर पुलिस छापेमारी कर रही है. बेंगलुरु पुलिस ड्रग्स मामले में सर्च वारंट लेकर पहुंची और छापेमारी कर रही है. छापेमारी का नेतृत्व दो इंस्पेक्टर कर रहे हैं.

साले के छिपे रहने का शक

विवेक के घर पर भले ही छापेमारी चल रही है. लेकिन विवेक को ड्रग्स मामले में कोई भूमिका सामने नहीं आई है. यह कार्रवाई विवेक के फरार साले आदित्य अलवा को लेकर है. पुलिस को सूचना मिली थी कि आदित्य विवेक के घर में छिपा हुआ है. इसके बाद कोर्ट का वारंट लेकर पुलिस विवेक के घर पहुंची.

विवेक के साले पर ड्रग्स सप्लाई का आरोप

विवेक के साले आदित्य अल्वा के बेंगलुरु वाले घर पर भी पुलिस ने इससे पहले छापेमारी की है. आदित्य पर आरोप लगा है कि वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करता है. बता दें कि सुशांत सुसाइड केस में ड्रग्स मामला सामने आया था. जिसके बाद एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में रिया ने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस का नाम लिया था. जिससे एनसीबी की टीम पूछताछ कर चुकी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.