BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING. गायघाट में राजद कार्यक्रताओं की बैठक मे नेताओं ने क्षेत्र में झोंकी पूरी ताकत”बूथों पर शशक्त करने को दिए निर्देश

BREAKING. गायघाट में राजद कार्यक्रताओं की बैठक मे नेताओं ने क्षेत्र में झोंकी पूरी ताकत”बूथों पर शशक्त करने को दिए निर्देश

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। प्रखंड स्थित मकरमपुर गांव में शनिवार को प्रखंड स्तरीय राजद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड राजद अध्यक्ष सुनिल कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजद के प्रत्याशी निरंजन राय ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व रेलमंत्री भारत सरकार लालू प्रसाद यादव के दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचा को मजबूती प्रदान करने हेतु गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक संख्या में सदस्य बनाने का आह्वान करने एवं बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओ को सशक्त करने का निर्देश दिया । जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुनिल राय ने बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में पंचायत एवं बूथों को मजबूत बनाने पर बल दिया। चुनाव अभियान कमेटी का गठन करने के साथ ही मनोनीत सदस्यों को राजद का सदस्य बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने की चर्चा की। बैठक में अधिकांश पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेलगाम अफशरशाही की मनमानी की चर्चा करते हुए आक्रोश का इजहार किया। तथा आम जनता की परेशानी का जिक्र करते हुए अधिकारी-कर्मचारी पर जनहित में कार्य में अनदेखी करने एवं बिना घूस लिए कार्य न करने का आरोप लगाया।सभा को छात्र नेता चंदन यादव, दीनानाथ दीनकर,महिला सेल के अध्यक्ष संजु देवी, सुरेन्द्र कुमार शोले, पुष्कर कुंवर, अशोक कुमार यादव, आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.