BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट में पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जु’र्माना

गायघाट में पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना

संवाददाता। गायघाट

गायघाट।विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे बिहार में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य के सभी इलाकों में बार्डर पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है । बुधवार को एसएसपी के निर्देश पर दरभंगा मुजफ्फरपुर NH 57 पर गायघाट चौक के समीप पुलिस ने घंटों सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अनावश्यक रूप से घर से निकलने पर बाईक सवार युवक को चालान काटने के बाद फटकार भी लगायी।अनावश्यक रूप से एवं बग़ैर कागज़ात के चलने वाले बाईक चालको से पुलिस ने वसूला जुर्माना। पुलिस ने सख़्ती से आचार संहिता को सफल बनाने में लोगों को सहयोग करने के लिए हिदायतें भी दी।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि एनएच पर अनावश्यक रूप से चलने वाले गाड़ियों की चालान काटी गई है।गायघाट में पुलिस काफ़ी सख़्ती बरत रही है। बाज़ार में भी प्रशासन पूरी तरह से शोशल डिस्टेंस मैंटेन करा रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.