BIHARBreaking NewsCRIMEDARBHANGASTATE

दरभंगा पुलिस का कारनामा: चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर चौथी क्लास के छात्र को भेजा नोटिस, थाने बुलाकर भरवाया बांड

दरभंगा. बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर प्रशासनिक महकमा सतर्क है.चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है. इस बीच दरभंगा पुलिस (Darbhanga Police) की नई करतूत सामने आई है. दरभंगा में पुलिस ने चुनावी में गड़बड़ी फैलाने की आशंका को लेकर चौथी क्लास के 11 साल के बच्चे को 107 का नोटिस थमा दिया. इतना ही नहीं थाने बुलाकर उससे 50 हजार का बंधपत्र भी भरवाया. जानकारी मिलने पर एसएसपी बाबूराम ने हैरानी जताते हुए दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

ये मामला दरभंगा के बहादुरपुर थाने से जुड़ा है. रायसाहब पोखर के रहने वाले चौथी क्लास के 11 वर्षीय छात्र को पुलिस ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका के कारण 107 का नोटिस भेज दिया. नोटिस मिलते ही पूरा परिवार सकते में आ गया. बच्चा खुद नोटिस लेकर थाना पहुंचा, लेकिन पुलिसवालों ने न तो बच्चे की फरियाद सुनी और न ही माता-पिता को सुनने की कोशिश की. अंत में बच्चे को थाने में 50 हजार बॉन्ड भरना पड़ा. और तब पूरा परिवार थाने से घर लौटा.

नोटिस मिलने पर घरवाले हो गये परेशान 

बच्चे की मां सीमा देवी ने कहा कि थाना से चौकीदार के हाथों नोटिस भेजा गया था. उसमें मेरे बेटे पर बूथ लूटने और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका जताई गई थी. नोटिस मिलने के बाद घरवाले परेशान हो गये कि कैसे इतना छोटा बच्चा बूथ लूट कर गड़बड़ी फैला सकता है. लेकिन नोटिस मिलने के बाद बच्चे को बहादुरपुर थाना ले जाकर हमने कानूनी प्रक्रिया पूरी की. 50 हजार का बॉन्ड बेटे से भरवाया.

मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए खुद पुलिस की इस करतूत पर हैरानी जताई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.