BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार की इन 2 सीटों पर BJP के खिलाफ ल’ड़ेगी LJP

लोजपा ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के चयन की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार की रात को संभावित नामों पर गंभीर चर्चा हुई है। शीघ्र ही पार्टी सूची जारी करेगी। लोजपा ने यह भी साफ किया है कि वह अपने दोनों सीटिंग सीट लालगंज और गोविंदगंज पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इन दोनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार हैं।  

इस संबंध में लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि चूकि उक्त दोनों सीटों पर हमारे वर्तमान विधायक हैं। इसलिए इस सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी ने लिया है।

मालूम हो कि लोजपा शुरू से कहती आ रही है कि व भाजपा उम्मीदवारों के खिला’फ अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। पहले चरण में लोजपा ने 42 सीटों पर प्रत्याशी उतारा है, जिनमें एक भी भाजपा के खि’लाफ नहीं हैं। 

मिली जानाकारी के अनुसार दूसरे चरण में भी भाजपा और जदयू के बागी नेताओं को लोजपा प्रत्याशी बना सकती है। कई ऐसे नेता लोजपा के संपर्क में हैं। पहले चरण में भाजपा के आधा दर्जन नेताओं को लोजपा का सिंबल दिया गया है। पूर्व मंत्री व जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा को लोजपा ने जगदीशपुर से उतारा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.