BIHARBreaking NewsSTATE

रामविलास पासवान के नि’धन पर लालू यादव ने सबसे पहले जताया शोक, 45 साल का रिश्ता और आप अचानक चले गए

PATNA : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद देश के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. रामविलास पासवान के निधन के बाद सबसे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है. लालू यादव ने रामविलास पासवान के साथ अपने 45 साल के रिश्ते को याद करते हुए भावनाएं व्यक्त की हैं.

रामविलास पासवान के निधन के बाद लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है “रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है। रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ। ॐ शांति ॐ”

रामविलास पासवान और लालू यादव ने साथ-साथ राजनीति की लेकिन जब एक दूसरे के विरोध में भी रहे तब भी उन दोनों के व्यक्तिगत रिश्ते खत्म नहीं हुए. रामविलास पासवान ने अपनी राजनीति की यात्रा में निजी संबंधों का हमेशा ख्याल रखा और यही वजह है कि लालू यादव ने विरोध में होने के बावजूद भी कभी रामविलास पासवान पर कोई तल्ख टिप्पणी नहीं की. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.