Ram Vilas Paswan Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान के नि’धन पर दुख जताया है. उन्होंने अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि मेरा निजी नु’कसान हुआ है.
पीएम मोदी ने कहा कि दु’ख बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं; हमारे देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो शायद कभी नहीं भरेगा. मैंने एक ऐसा मित्र खोया है जो पूरे जुनून के साथ हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहता था कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करे.
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे ने उनके निधन की जानकारी दी. लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑ’परेशन हुआ था.

वह पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे. पासवान उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे. चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पापा…अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं. आपक बहुत याद आ रही है पापा.’’




Leave a Reply